मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और कामनाओं को पूरा करने वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार आदि के लिए की गई यात्राएं बेहद शुभ और मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी। इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। यह समय पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों के लिए शुभ और लाभप्रद साबित होगा। कारोबार में विस्तार के योजना बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। प्रेम संबध में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें और प्रसाद में पीली मिठाई का भोग लगाएं।