फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (22-28 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 21 Jan 2024 12:38 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको पूर्व में की गई कड़ी मेहनत का मीठा फल प्राप्त होगा। सप्ताह के प्रारंभ में किसी कार्य विशेष के पूर्ण होने पर मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको पूर्व में की गई कड़ी मेहनत का मीठा फल प्राप्त होगा। सप्ताह के प्रारंभ में किसी कार्य विशेष के पूर्ण होने पर मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करते नजर आएंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सप्ताह के प्रारंभ में आप अपने करियर-कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इस दौरान आपको व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। कारोबार के विस्तार की योजना साकार होती नजर आएगी। इसके लिए आपको अपने पिता से विशेष सहयोग मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह इससे संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान अचानक से पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। इस सप्ताह मीन राशि वाले जातकों की लव लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है। आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताएंगे। यदि आपकी लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी तो वो इस सप्ताह संवाद करने पर दूर हो जाएगी। विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा। घर परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें