मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र, व्यवसाय आदि से जुड़ी बड़ी सफलता आपकी और आपके परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। सही समय पर लिया गया सही निर्णय धन लाभ और आपकी तरक्की का बड़ा कारण बनेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके निर्णय की तारीफ करेंगे। कला, संगीत और पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप लंबे समय से अपने व्यवसाय को बढ़ाने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। यदि परिवार में किसी के साथ खटपट चल रही थी तो किसी वरिष्ठ की मध्यस्थता से सारी गले-शिकवे दूर होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर घूमने-फिरने निकल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह तय होने पर घर में खुशियों का महौल रहेगा। जीवनसाथी की बड़ी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा पीले रंग के पुष्प और फल चढ़ाएं। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ भी करें।