इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने या फिर अपना काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की गलती करने से बचना होगा, अन्यथा आपके बने -बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन हमेशा ध्यान में रखना होगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने या फिर अपना काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की गलती करने से बचना होगा, अन्यथा आपके बने -बनाए काम बिगड़ सकते हैं। यदि आप ऐसी कोई गलती करते हैं तो आपको न सिर्फ आर्थिक बल्कि मानसिक परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह आपको धन खर्च करते समय अपनी जेब का पूरा ख्याल रखना होगा, अन्यथा आपको बाद में उधार लेने तक की नौबत आ सकती है।
सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च आने की आशंका है, जिसके चलते आपका बजट बिगड़ सकता है। इस सप्ताह कुछेक घरेलू परेशानियों को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी आय को बढ़ाने को लेकर चिंतित रह सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको किसी योजना में धन निवेश करते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी और रिस्क लेने से बचना चाहिए।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलह-समझौते के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो अपने पार्टनर के साथ उपजी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करें। कठिन समय में जीवनसाथी परछाईं की तरह आपके साथ खड़ा रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी के पेड़ को जल दें और नारायण कवच का पाठ करें।