Saptahik Meen Rashifal: सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने खानपान का ख्याल रखें और मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान को छोड़कर अपने कर्म की साख को हिलाना होगा। तभी जाकर आपको अपेक्षा के अनुरूप कार्यों में सफलता और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान हासिल हो पाएगा। साथ ही साथ आपको इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर भी विशेष ध्यान होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने खानपान का ख्याल रखें और मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि के जातकों को लोगों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें धोखा मिल सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आर्थिक हानि का योग है।
उच्चाधिकारी आपके कामकाज में कमियां निकाल सकते हैं। विरोधी पक्ष कूटनीतिक चालें चलेंगे जो आपके लिए आने वाले समय में कठिनाई का कारण बन सकती हैं। तमाम विषम परिस्थितियों के बीच आपके शुभचिंतक आपके साथ बने रहेंगे और आपको इन सभी मुश्किलों से बचने का रास्ता दिखाते रहेंगे। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में गायत्री मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।