Saptahik Meen Rashifal: इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों के कारोबारी लाभ में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, उन्हें इसमें सफलता मिलेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार और घर-परिवार की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप किसी नई योजना के साथ जुड़कर कार्य करने का बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी कार्यदक्षता उभर कर आयेगी। सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। आपके पद प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी की संभावना बन रही है। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं सफल साबित होंगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों के कारोबारी लाभ में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, उन्हें इसमें सफलता मिलेगी।
इस सप्ताह आपके न सिर्फ कारोबारी रिश्ते बल्कि निजी रिश्तों में भी प्रेम और सहयोग मिलता हुआ दिखाई देगा। घर-परिवार के सहयोग-समर्थन से आप किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में कामयाब रहेंगे। संतान की किसी बड़ी उपलब्धि या सफलता से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। इस सप्ताह आप अपने जीवन से जुड़ी कुछ जटिल समस्याओं का हल खोजने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी मनोकामना को पूरा करने में कोई शुभेच्छु काफी मददगार साबित होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी प्रियजन के आगमन से परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।