Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऐसे में इस राशि से जुड़े जातकों को किसी भी दिशा में बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता रहेगी।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऐसे में इस राशि से जुड़े जातकों को किसी भी दिशा में बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता रहेगी। यदि आपका कार्यक्षेत्र में किसी के साथ विवाद चल रहा है तो उससे उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह भावनाओं में बहकर रोजी-रोजगार में बदलाव करने का प्रयास न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवन से जुड़ी तमाम तरह की बाधाओं के बावजूद आप सप्ताह के उत्तरार्ध तक उन्हें दूर करने का कोई न कोई तरीका निकाल लेंगे। जीवन से जुड़े तमाम संकटों से उबरने में आपके मित्रगण एवं परिजन काफी मददगार साबित होंगे। इस दौरान आपका फोकस अपने सेहत और संपत्ति को लेकर पूरी तरह से रहेगा। यदि भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपसी सहमति से दूर होने की संभावना बने तो ऐसा करने से बिल्कुल न चूकें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने हाथ में एक से अधिक काम को लेने से बचना चाहिए। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आ रही अड़चन धीरे-धीरे दूर होती हुई नजर आएंगी। प्रेम प्रसंग में मीन राशि के जातकों को बहुत संभलकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा अपमान झेलना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।