फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (14 to 20 October): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Oct 2024 03:42 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Meen Rashifal: सप्ताह के मध्य में पिता-पुत्र के बीच अनबन के संकेत मिल रहे हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति को लेकर परिजनों के साथ वाद-विवाद की आशंका है। सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रहने वाला है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा, अन्यथा उन्हें बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपनी सेहत, संबंध और धन का विशेष ख्याल रखना होगा। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़ी जिम्मेदारी के साथ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसे निभाने के लिए आपको न सिर्फ लोगों से सहयोग बल्कि धन भी उधार लेना पड़ सकता है। 

सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार में कुछ इस कदर व्यस्तता बनी रहेगी कि आप अपने निजी मामलों की ओर चाह कर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस दौरान आपको अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में पिता-पुत्र के बीच अनबन के संकेत मिल रहे हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति को लेकर परिजनों के साथ वाद-विवाद की आशंका है। सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई बढ़िया आफर मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। जब कभी भी आपके कदम लड़खड़ाने लगेंगे तो आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर आपकी मदद के लिए आगे आकर थाम लेगा। 

उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें