मीन
मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा मनचाही सफलता दिलाने वाली रहेगी। इस दौरान वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ संपर्क होगा, जिनके साथ मिलकर भविष्य में बड़ी योजनाओं पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों पर उनके बॉस की पूरी कृपा बरसेगी, जिनकी मदद से वे अपने टारगेट को समय से पहले पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान आपको कोई अहम जिम्मेदारी या फिर पदोन्नति भी मिल सकती है। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में युवाओं का समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान घर पर किसी प्रिय सदस्य के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में धाक बढ़ेगी और वे मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी जी भोग के साथ चढ़ाएं और नारायण कवच का पाठ करें।