मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह आपको कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी नई योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आप उनकी मदद से पुरानी समस्याओं को हल करके सुख की अनुभूति करेंगे। इस दौरान आप भौतिक सुख-संसाधनों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। भूमि-भवन और वाहन सुख की कामना पूरी हो सकती है। रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में रोजगार से जुड़ी योजना पूरी होती नजर आएगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। उनकी आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।
सप्ताह के मध्य में मीन राशि के जातकों का मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान तीर्थाटन का सुख भी प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आपके विरोधी खुद सुलह-समझौते की पेशकश कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। घर मे किसी प्रिय सदस्य के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सिंगल लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। आत्मीय संबंधों में मिठास बनी रहेगी। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत भी सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले चंदन से तिलक लगाकर पूजा तथा 'ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:' मंत्र का जप करें।