मीन
मीन राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत में ही लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। इस सप्ताह युवाओं का अधिक समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के मध्य में घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक या किसी मनोरंजक स्थल की यात्रा संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में भी सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से जुड़ी कोई सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से सेहत संबंधी किसी परेशानी से गुजर रहे थे, उन्हें इस सप्ताह काफी राहत मिल सकती है। भूमि-भवन से जुड़े चल रहे कानूनी विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।