फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (11-17 September): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 10 Sep 2023 02:58 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों पर इस सप्ताह आलस्य हावी रह सकता है, जिसके चलते आपके जरूरी काम पेंडिंग रह सकते हैं और आपको बेजवह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों पर इस सप्ताह आलस्य हावी रह सकता है, जिसके चलते आपके जरूरी काम पेंडिंग रह सकते हैं और आपको बेजवह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस सप्ताह नौकरी में बदलाव, नये व्यवसाय की शुरुआत या फिर जोखिम भरे निवेश को करने से आपको बचना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अपने कागजी काम को दुरुस्त रखना चाहिए और धन का लेन-देन सावधानी के साथ करना चाहिए, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको लोगों के साथ बातचीत करते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप लोगों से बातचीत करते समय अपनी वाणी और व्यवहार पर काबू पाने में कामयाब रहते हैं तो आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता प्राप्त हो सकती है। ऐसे में इस सप्ताह किसी भी प्रकार का हठ पालने या फिर किसी के साथ रूखा व्यवहार करने से बचना चाहिए। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। इसी प्रकार यदि आप विवाहित हैं तो आपको अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ा समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालना चाहिए। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें