फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (10 To 16 ): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 10 Jun 2024 12:22 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद यह सप्ताह आपके लिए सार्थक एवं सफल साबित होगा। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद यह सप्ताह आपके लिए सार्थक एवं सफल साबित होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबे समय से चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग-समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। यह समय निजी एवं सरकारी क्षेत्र से जुड़े नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपके विभागीय मामले सुलझेंगे। मनचाहे प्रमोशन एवं तबादलने की कामना पूरी होगी। आला अधिकारियों की मदद से आप अपने टारगेट को आसानी से हासिल कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम और प्रयास की सराहना होगी। इस सप्ताह युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।

 

सप्ताह के मध्य में किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह अति उत्तम साबित होगा। इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजना साकार होती हुई नजर आएगी। करियर-कारोबार में सफलता के साथ-साथ यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए भी शुभ है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह और सहयोग की भावना बनी रहेगी। ननिहाल पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। 

 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में श्रीसूक्त का पाठ अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें