फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (10-16 October): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 10 Oct 2022 12:56 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीन
विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको आपको करिअर कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में विस्तार करने की कामना पूरी होगी। लंबे समय से भटक रहे बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति एवं धन लाभ के योग बनेंगे. खास बात यह कि टारगेट पूरा करने में सीनियर और जूनियर दोनों ही अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। यदि आप लंबे समय से मकान या वाहन आदि को खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे हालांकि आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़कर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की विशेष रूप से पूजा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें