मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह भले ही आपको अपने करियर-कारोबार में बहुत ज्यादा उन्नति या फिर धन लाभ होता न दिखाई दे लेकिन कुछ नुकसान भी नहीं होगा। घर-परिवार हो या फिर आपका कार्यक्षेत्र आपको वहां पर सबकुछ सामान्य गति से चलता हुआ नजर आएगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। घर-परिवार से जुड़ी किसी परेशानी को दूर करने में भाई-बहनों का पूरा सहयोग-समर्थन मिलेगा। यदि आप किसी नई योजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो आपको इस दिशा में बढ़ाते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी काम पूरे करके रखने चाहिए अन्यथा उन्हें भविष्य में नाहक ही तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी दिनचर्या और सेहत का पूरा ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी अड़चनों को आसानी से दूर करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। आपका लव पार्टनर आपकी चिंताओं को कम करने में मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी को जल दें और नारायण कवच का पाठ करें।