सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने पर आपके मन में उत्साह और उर्जा बनी रहेगी। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय को लेने में आपको परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए आया है। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने पर आपके मन में उत्साह और उर्जा बनी रहेगी। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय को लेने में आपको परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। लोग आपके निर्णय की तारीफ करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर तबादला या प्रमोशन हो सकता है। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में आप परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर घूमने के लिए निकल सकते हैं। इस दौरान परिवार के साथ खूब मौज-मस्ती करने के अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस दौरान सत्ता-सरकार की तरफ से आपको पूरा सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। लिखने-पढ़ने वाले या फिर कला जगत से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत शुभ साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बनेगा। यदि आप प्रेम संबंध में चल रहे हैं तो परिजन आपके प्रेम पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सामानय रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को जल दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर सफाई करें या उसमें अपनी तरफ से जो कुछ संभव हो योगदान करें।