मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रहेगा। हालांकि इस सप्ताह भी आपको अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा। इस सप्ताह कागज अथवा सत्ता सरकार से जुड़े काम को बेहद सावधानी के साथ करें अन्यथा एक छोटी सी भूल के कारण बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको उसमें सफलता पाने के लिए अथक परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका अटका हुआ काम बड़ी आसानी से पूरा हो जाएगा। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह यदि रोजी-रोजगार को आगे बढ़ाने का कोई अवसर मिलता है तो उसे जाने मत दीजिएगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को इस सप्ताह थोड़ाQ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अरसे बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका मददगार साबित होगा। जीवनसाथी की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव की पूजा तथा सूर्याष्टकं का पाठ करें।