फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 06 Jun 2022 12:19 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह आपको आपको अपने कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि यह व्यवसाय का एक हिस्सा है और आपको इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है,क्योंकि आगे आने वाले समय में चीजें एक बार फिर आपके नियंत्रण में होंगी।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों इस सप्ताह किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह और स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए,अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिलै न सारी पावै की कहावत जरूर याद रखें और बहुत सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। कारोबार में भी आपको बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है अथवा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको आपको अपने कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि यह व्यवसाय का एक हिस्सा है और आपको इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है,क्योंकि आगे आने वाले समय में चीजें एक बार फिर आपके नियंत्रण में होंगी। निजी जीवन से जुड़ी चीजों का समाधान खोजते समय आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। विवाद प्रेम संबंध से जुड़ा हो या फिर आपके वैवाहिक जीवन से उसे सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें,अन्यथा बनी हुई बात बिगड़ सकती है। ऐसा करते समय उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो अक्सर आपकी खुशियों में रंग में भंग डालने का काम करते हैं। सप्ताह के अंत में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
 
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और गुरुवार के दिन गुड़ और चने की दाल किसी ब्राह्मण को दान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें