फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (05-11 June): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 05 Jun 2023 11:24 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में तनाव मुक्त होकर चीजों को बेहतर तरीके से काम करने की आवश्कता रहेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय मध्यम रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम और घर की जिम्मेदारियों का बोझ उठाते हुए न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक थकान हो सकती है। जिसके चलते आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। तमाम तरह की उलझनों को सुलझाते समय जीवनसाथी से समय पर सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन दुखी और परेशान रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह किसी योजना या कारोबार में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। यदि आप इस दौरान क्षमता से अधिक ऊंची उड़ान भरने की कोशिश करेंगे तो मुंह के बल जमीन पर गिर सकते हैं। यदि किसी भूमि या भवन से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा उसके समाधान के लिए आपको लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करना चाहिए, अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। यदि आप किसी के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाह रहे हैं तो आपको सही समय आने का इंतजार करना उचित रहेगा। वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है।
 
उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें