फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (04-10 Dec): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 03 Dec 2023 01:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ को लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिसके कारण आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 
विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ को लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिसके कारण आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। माता-पिता की ओर से भी आपको यथासंभव सुख, सहयोग की प्राप्ति होती रहेगी।  परिवार के सदस्य के साथ आपका व्यवहार भी अधिक सौहार्दपूर्ण रहेगा। घर के किसी प्रिय सदस्य के विवाह तय होने पर खुशियों का माहौल रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप विदेश में अपने करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपके उस राह में आ रही बड़ी अड़चनें दूर हो सकती हैं। इस दौरान आपके सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिनकी मदद से आपको भविष्य में लाभ से जुड़ी योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन सामाजिक-धार्मिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान आप परोपकार की दृष्टि से कोई बड़ा नेक कार्य कर सकते हैं, जिससे आपकी समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें