फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (7-13 Nov): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 07 Nov 2022 12:31 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले अधिक शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी सोची कोई बड़ी कामना पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले अधिक शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी सोची कोई बड़ी कामना पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर-परिवार से जुड़े निर्णय को लेते समय आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की साज-सज्जा में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़े किसी सामान को खरीदने का ख्वाब पूरा होगा। किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान अचानक से पिकनिक-पार्टी या फिर किसी पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती हैै। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा एवं बजरंग बाण का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें