फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Oct 2022 12:28 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में अपने विवेक और बुद्धि के बल पर किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब होंगे, जिसके चलते उनकी घर-परिवार में धाक बढ़ेगी और सभी उनके उचित फैसले की सराहना करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में अपने विवेक और बुद्धि के बल पर किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब होंगे, जिसके चलते उनकी घर-परिवार में धाक बढ़ेगी और सभी उनके उचित फैसले की सराहना करते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलता नजर आएगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में आपका कोई करीबी व्यक्ति की आपका विरोध करता हुआ या फिर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता नजर आएगा। जिसके चलते आपको मानसिक और भावनात्मक कष्ट पहुंचेगा। इस दौरान किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें और धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने प्रतियोगियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस सप्ताह व्यर्थ के तनाव का आपकी सेहत पर भी असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में अपने मन को शांत और अपनी दिनचर्या और खान-पान को सही रखें। प्रेम संबंध में कोई भी कदम जल्दबाजी में उठाने से बचें और कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने लव पार्टनर और शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने व्यस्त समय में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए भी निकालें। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे चौमुखा दीया जलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें