मकर
मकर राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह अधिक शुभता एवं अनुकूलता लिए हुए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से भाई-बहनों के साथ चले आ रहे मतभेद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। जो लोग विदेश में करियर या कारोबार करने के लिए प्रयासरत हैं, उनकी राह में आ रही अड़चनें दूर होती हुई नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह आयात-निर्यात करने वाले कारोबारियों को अप्रत्याशित रूप से बड़ा लाभ मिल सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजनाएं फलीभूत होंगी। सप्ताह के अंत में परिवार के संग किसी पर्यटन स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों में पैदा हुईं गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और शनिवार के दिन व्रत रखें और शनिदेव के 108 नाम वाले मन्त्रों का पाठ करें।