सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। इस दौरान घर की मरम्मत या जरूरत से जुड़े किसी सामान के लिए जेब से ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है।
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करने की जरूरत रहेगी। यदि आप अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं को शांत मन से एक-एक करके सुलझाने की कोशिश करते हैं तो आप निश्चित रूप से कामयाब होंगे। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। इस दौरान घर की मरम्मत या जरूरत से जुड़े किसी सामान के लिए जेब से ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है। जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। यदि आप विदेश में जाकर बसने या रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी योजना में धन निवेश करने से पहले विशेषज्ञ या किसी शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी से पूरा समर्थन और सहयोग मिलता रहेगा। प्रेम संबंध से जुड़े लोगों को सोशल मीडिया आदि प्लेटफार्म पर अपनी लव लाइफ का महिमा मंडन या प्रदर्शन करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें। शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और चौमुखा दिया जलाकर उनके मंत्र का जप करें।