फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (27 Feb-05 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 Feb 2023 01:05 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए शुभ साबित होगी जो लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए शुभ साबित होगी जो लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे। किसी मित्र की मदद से करियर-कारोबार से जुड़ी मुश्किल दूर होगी। कार्यक्षेत्र में पहले की अपेक्षा स्थिति बेहतर होगी। सीनियर की कृपा बरसेगी और जूनियर का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े जिन लोगों का धन बाजार में फंसा हुआ है, वो अप्रत्याशित रूप से इस सप्ताह निकल सकता है। पूर्व में किसी योजना में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का संयोग भी बन सकता है। प्रेम संबंध एक दूसरे पर बजाय शक करने के मतभेद और आशंकाओं को बातचीत के माध्यम से दूर करने करने का प्रयास करें। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ने से दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और शनिवार के दिन विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें