मकर
मकर राशि वालों को इस सप्ताह जीवन से जुड़ा कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आप किसी भी कार्य में शार्टकट अपनाने से बचें अन्यथा आपको फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान वे आपके काम में बाधा डालने या फिर आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप अपनी शक्ति व अधिकार का सदुपयोग चाहकर भी नहीं कर पायेंगे क्योंकि इस दौरान आपको सीनियर से मनचाहा सहयोग और समर्थन नहीं मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। आपको बाजार में फंसे धन को निकालने में दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अपने रिश्तों में प्रेम बनाए रखने के लिए किसी की आलोचना और अभिमान न करें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को बजाय कोर्ट-कचहरी में ले जाने के आपसी सहमति से हल निकालने का प्रयास करें। इस दौरान किसी भी गलत काम को करने से बचें। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध उपजी गलतफहमी को दूर करने और उसे प्रगाढ़ बनाने के लिए बड़े धैर्य और समझदारी के साथ कदम आगे बढ़ाना होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।