मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी कोई परेशानी या मौसमी बीमारी आपकी मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा का कारण बन सकती है। इस सप्ताह आपको कार्यों में अधिक अनुकूलता नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में आपको अपने कार्य को बड़ी सावधानी के साथ करने की जरूरत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कामकाज का ज्यादा बोझ बना रहेगा। अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। कामकाजी महिलाओं को घर और आफिस के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान आपको अपने काम करते समय बहुत ज्यादा धैर्य रखने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने रिश्ते का सोशल मीडिया या फिर लोगों के बीच महिमामंडन करने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही साथ शिव मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से करें।