फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (22 To 28 August): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 22 Aug 2022 12:16 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर गुमराह करने की कोशिश में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर गुमराह करने की कोशिश में जुटे रहते हैं। कार्यक्षेत्र हो या फिर घर परिवार किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कदम उठाने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अतिरिक्त कामकाज का बोझ आ सकता है। हालांकि उसे निबटाने में आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे। यह समय पढ़ने-लिखने वाले छात्रों के लिए शुभ साबित होगा। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के मध्य में किसी बड़े सौदे को करते समय एक बार अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में किसी भी योजना या कारोबार में धन निवेश सोच-समझकर ही करें। प्रेम संबंध में यदि कोई गलतफहमी पैदा हो गई हो तो उसे विवाद की बजाय संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें,अन्यथा संबंध और अधिक खराब हो सकते हैं। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं,चोट लगने की आशंका है। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शमीपत्र चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें