फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (22-28 May): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 May 2023 01:49 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले ही थोड़ी परेशानियों को लिए रहे लेकिन उत्तरार्ध तक सारी चीजें पटरी पर आती हुई दिखाई देंगी। सप्ताह की शुरुआत में पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान युवा वर्ग मौज-मस्ती करते हुए समय व्यतीत करता नजर आएगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत मध्यम फलकारी साबित होगी। इस दौरान आपको आपकी मेहनत से थोड़ा कम परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से आशा के अनुरूप सहयोग और समर्थन न मिल पाने से मन थोड़ा उदास रहेगा। इस दौरान आपको उतनी ही जिम्मेदारी लेनी चाहिए जितना आप बेहतर तरीके से निभा सकें, अन्यथा आपको परेशान होना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्त्रार्ध में रोजी-रोजगार के सिलसिले में यात्रा संभव है। इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी प्रकार के जोखिमपूर्ण कार्य से बचने की जरूरत रहेगी। प्रेम संंबंध सामान्य रहेंगे। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिव की साधना और रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें