मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि सप्ताह के मध्य में इष्टमित्रों की मदद से आपके कामकाज में थोड़ी गति आएगी। इस दौरान आप अपने शुभचिंतकों की मदद से अपने अधूरे काम को निबटाने का प्रयास करेंगे। मकर राशि के छात्रों का इस सप्ताह मन पढ़ाई से उचट सकता है। उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरंत हैं तो आपको मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो आपको इस सप्ताह धन का लेनदेन और कोई बड़ी डील करते समय बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। किसी के बहकावे अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा फैसला न लें। इस सप्ताह आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने की आशंका है। ऐसे में इस दौरान अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें और सेहत संबंधी किसी भी दिक्कत को इग्नोर न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर पिता अथवा पिता समान व्यक्ति के साथ वाद-विवाद की आशंका है। किसी बड़े फैसले को लेते समय पिता से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।
उपायः सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने और कामनाओं को पूरा करने के लिए भगवान शिव की उपासना तथा चालीसा का पाठ करें।