फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (19 to 25 Feb): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 18 Feb 2024 12:43 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह पैसा और प्यार दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर आप अपनी जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह पैसा और प्यार दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर आप अपनी जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। आपकी सोच ऋण लेकर घी पीने की बनी रहेगी। जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच सकते हैं। हालांकि यह निर्णय भूलकर भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में आकर न लें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

इस सप्ताह आपकी आय के कई नए स्रोत बनेंगे लेकिन उनके मुकाबले धन की खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। इस सप्ताह धन के लेन-देन में सावधानी बरतें तथा किसी को उधार देने से बचें अन्यथा पैसा वापस मिलने में कठिनाई का सामाना करना पड़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय मध्यम साबित होगा। इस दौरान उन्हें बाजार में आई मंदी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान मकर राशि के जातकों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। 

उपायः प्रतिदिन हनुमान जी के सामने तिल के तेल का दीया जलाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें