फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (18-24 September): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Sep 2023 12:25 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते सप्ताह के मुकाबले यह हफ्ता मकर राशि के लिए शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सभी काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही आत्मविश्वास रहेगा।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर

विज्ञापन

बीते सप्ताह के मुकाबले यह हफ्ता मकर राशि के लिए शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सभी काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही आत्मविश्वास रहेगा। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप इस सप्ताह कोई बड़ी डील कर सकते हैं। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगीं। यदि आप लंबे समय से कोई वित्तीय संकट से घिरे हुए थे तो इस सप्ताह वो दूर हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान खानपान और सामान दोनों का ही खूब ख्याल रखें। यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपके पास कहीं से बढि़या ऑफर आ सकता है। हालांकि रोजी-रोजगार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना बिल्कुल न भूलें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम प्रसंग के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। यदि आप किसी के सामने अपने दिल की बात रखने की सोच रहे थे तो ऐसा करने पर आपकी बात बन जाएगी। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिव साधना तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें