मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी घी घना तो कभी सूखा चना वाली कहावत को चरितार्थ करता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार होगी और सोचे हुए काम इष्ट-मित्रों की मदद से समय पर पूरे होंगे। कायक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहने वाला है। उन्हें सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर-परिवार या फिर किसी कार्य विशेष से जुड़ा बड़ा निर्णय लेते समय आपको घर के वरिष्ठ सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। आपके निर्णय का सभी सम्मान करेंगे और आपका जीवनसाथी उसे सही साबित करने में अहम भूमिका निभाएगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी के साथ उलझने की बजाय लोगों की बातों को नजरअंदाज करना उचित रहेगा। अपने टारगेट को पूरा करने के लिए सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलें। यदि आप करिअर में बदलाव की सोच रहे हैं तो भावनाओं में बहने की बजाय सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद संवेदनशील कहा जाएगा। किसी भी प्रकार की गलतफहमी को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें और लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा और उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें।