मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्वार्ध में उम्मीद से थोड़ी कम सफलता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। हालांकि यदि आप चाहें तो अपने बुद्धि, विवेक और कर्म की बदौलत तमाम तरह की कठिनाईयों से बचते हुए इसे कहीं ज्यादा बेहतर बनाने में भी कामयाब हो सकते हैं क्योंकि उत्तरार्ध में आपको अपने इष्टमित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलने से कठिन से कठिन काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो इस संबंध में कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर या क्रोध में आकर न लें। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान आपको धन की कमी से भी जूझना पड़ सकता है। छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से इस सप्ताह आपको सोच-समझकर अपने कदम को आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। जीवन की चुनौतियों का सामना करते समय जीवनसाथी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें। शनिवार के दिन सतनजा दान करें।