फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (15 To 21 July): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 15 Jul 2024 12:12 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी से भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा से होगी। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फल प्रदान करने वाली साबित होगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी से भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा से होगी। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फल प्रदान करने वाली साबित होगी। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। बहुत सोच-विचार कर ही किसी को धन उधार दें अन्यथा उसको वापस लेने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसी प्रकार यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए ऋण लेने की योजना बना रहे हैं तो अपनी क्षमता से अधिक राशि न उठाएं। सप्ताह के मध्य में आपकी बात से बात बनेगी और बात से बात बिगड़ेगी। ऐसे में लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं और छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें।

 

आर्थिक स्थिति से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले बेहतर रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। हालांकि इस दौरान आप पर मौसमी बीमारी अथवा किसी पुराने रोग से शारीरिक पीड़ा होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें और किसी भी शारीरिक पीड़ा की अनदेखी न करें। इस सप्ताह स्वयं की सेहत के साथ अपनी माता की सेहत का भी विशेष ख्याल रखें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। कठिन समय में स्वजन एवं शुभचिंतक आपके साथ तन-मन धन के साथ खड़े रहेंगे। लव लाइफ सामान्य बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें