मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपके मन में किसी कार्य विशेष में नुकसान को लेकर लेकर एक भय बना रहेगा। जिससे दूर करने में आपके मित्रगण काफी मददगार साबित होंगे। इस सप्ताह आपको अपने आराध्य और अपनी कार्यक्षमता पर पूरा भरोसा करते हुए अपने काम को समय पर बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने पर आपकी चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगी। रिश्ते-नाते के लिए भी आपको सकारात्मक रहते हुए लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करके आप बिगड़े संबंध को भी बनाने में कामयाब हो सकते हैं। जीवन के कठिन पलों के बीच आपको अपने पिता से संबल प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों का सप्ताह के उत्तरार्ध में पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। इस दौरान उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों की राह में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। आर्थिक दिक्कत से बचने के लिए आपको इस सप्ताह अपने धन का प्रबंधन करके चलना चाहिए तथा बेवजह की चीजों पर धन बर्बाद करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको बाद में पैसे उधार लेने की नौबत आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्य में अधिक परिश्रम और प्रयास के बावजूद अपेक्षित फल की प्राप्ति न होन पर मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। प्रेम प्रसंग में प्रदर्शन या दिखावे से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।