मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपकी आर्थिक गतिविधियों को पंख लग जाएंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपकी आय में इजाफा होगा। आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। आप इस सप्ताह अपने उपक्रम को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। इस सप्ताह आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। आप सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ा लाभ प्राप्त करने में कामयाब हो जाएंगे। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के पूरे योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार आपकी खुशियों में इजाफा करेगा। यह समय सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से आपके लिए शुभ और सकारात्मक रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। पुराने रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लाइफ में आपके ड्रीम पार्टनर की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-सामाजिक कार्य में व्यस्तता बनी रह सकती है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें और प्रतिदिन पक्षियों को दाना डालें।