मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कार्यों में आने वाली अड़चन से आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके संगी-साथी चाहते हुए भी आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान क्रोध या भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने की भूल न करें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच सामंजस्य बिठाने में कुछेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत तक आपको चीजें एक बार फिर से पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी और आपको घर और बाहर सभी का सहयोग और साथ मिलने लगेगा। जिससे आपके अटके और अधूरे कार्य पूरे होने लगेंगे। प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद आपको व्यथित कर सकता है। लव पार्टनर से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल दें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें।