Saptahik Makar Rashifal:सप्ताह की शुरुआत में मकर राशि के जातकों को भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरा जमीन-जायदाद से जुड़े मामले का समाधान निकालने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
मकर राशि के जातको को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह यदि आप किसी कार्य को आलस्य अथवा अभिमान के कारण छोड़ देने का निर्णय करते हैं तो आपको बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में मकर राशि के जातकों को भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरा जमीन-जायदाद से जुड़े मामले का समाधान निकालने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपकी आय में कभी बहुत ज्यादा गिरावट तो कभी अपेक्षा से अधिक लाभ होने की स्थितियां बनेंगी। इस सप्ताह संतानपक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी से आपकी लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी से रूठने और मनाने का दौर चलता रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।