Saptahik Makar Rashifal: सहोदर भाई-बहनों के साथ व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह न सिर्फ अपने संबंधों का बल्कि अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी।
मकर राशि के जातकों इस सप्ताह अपने कार्यों को बड़ी सूझबूझ के साथ पूरा करने की आवश्यकता रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने मन में बेवजह का ईगो न पालें और खुद आगे बढ़कर दूसरों के साथ जुड़ाव का प्रयास करें। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें।
यदि आप किसी धार्मिक अथवा सामाजिक संगठन से जुड़े हुए हैं तो किसी भी कार्य को करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि हवन करते समय हाथ न जले, यानि सावधानी के साथ ही कार्य करें। इस सप्ताह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से भागने की बजाय उसे अपनी क्षमता के अनुसार निभाने का प्रयास करें। सहोदर भाई-बहनों के साथ व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह न सिर्फ अपने संबंधों का बल्कि अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में अपने खान-पान एवं दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें तथा मादक पदाथों से दूर रहें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।