फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (10-16 October): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Oct 2022 12:31 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा-उतार चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह कभी आपके काम बड़ी आसानी से बनते हुए नजर आएंगे तो कभी बेहद आसान लगने वाले काम के लिए भी आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर  
विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा-उतार चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह कभी आपके काम बड़ी आसानी से बनते हुए नजर आएंगे तो कभी बेहद आसान लगने वाले काम के लिए भी आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि इन सभी परिस्थितियों के बीच आपके इष्ट-मित्र और परिजन आपके साथ हर कदम पर मदद करते नजर आएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कागज संबंधी चीजों को सुव्यवस्थित करके रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा उन्हें नाहक ही परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि आप विदेश में अपना करिअर या कारोबार शुरु करने के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह के अंत तक आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी इस ख्वाहिश के पूरे होने में जो अड़चने आ रही थीं, वे सभी इष्ट-मित्रों की मदद से दूर होंगी। यदि आप किसी भूमि-भवन के क्रय-विक्रय करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें, अन्यथा आपके द्वारा लिया गया एक गलत निर्णय बाद में आपके पछतावे का बड़ा कारण बन सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें और शनिवार के दिन शनि संबंधित चीजों का दान करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें