फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jan 2024 04:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में बड़ी परेशानियों को दूर करने और कामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में बड़ी परेशानियों को दूर करने और कामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। इस सप्ताह रोजी-रोजगार से जुड़ी कामना पूरी होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। व्यवसाय में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। मनोरंजन, सौंदर्य प्रसाधन आदि का व्यवसाय करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं पेशेवर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दिलाने वाली साबित होगी। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्त करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत या सम्मानित भी किया जा सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। आपसी विश्वास एवं नजदीकियां बढ़ेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी चिंता दूर होने पर आप सुकून महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना तथा उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें