फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (07 to 13 October): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Oct 2024 04:20 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Makar Rashifal: घर-परिवार से जुड़े बड़े निर्णय लेते समय आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। कुटुम्ब में आपकी पूछ बढ़ेगी। विवाह योग्य युवक एवं युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। आपके कार्य यथावत चलते रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नये संबंधों को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। इस सप्ताह आप अपने आजीविका के क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव लाने की योजना बना सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

इस सप्ताह आपकी कामकाज की शैली में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खास बात ये कि ऐसा करने पर आपको शुभ फल की प्राप्ति भी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप थोड़ा जोखिम उठाते हुए लीक से अलग हटकर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको नियम-कानून का उल्लंघन अथवा शार्टकट अपनाने से बचना चाहिए अन्यथा लाभ की जगह हानि उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार से जुड़े बड़े निर्णय लेते समय आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। कुटुम्ब में आपकी पूछ बढ़ेगी। विवाह योग्य युवक एवं युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। खानपान एवं दिनचर्या सही रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें