मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह के प्रारंभ में ही आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बड़ी उलब्धि में बतौर टीम मेंबर आपका बड़ा योगदान रहेगा, जिसके लिए सीनियर आपकी प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के कद एवं पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मनचाहे जगह पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। चूंकि समय अनुकूल चल रहा है इसलिए न करियर बल्कि कारोबार में भी लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
इस सप्ताह व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं कारोबार में प्रगति और बड़े लाभ दिलाने वाली रहेंगी। सप्ताह के मध्य में पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप घर की साज-सज्जा अथवा वाहन आदि के क्रय पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। समाजसेवा से जुड़े लोगों को इस दौरान उनके कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है।
राजनीति से जुड़े लोगों का पार्टी के भीतर कद और पद बढ़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल साबित होने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और विश्वास बना रहेगा। माता-पिता की तरह से पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन पवनपुत्र हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।