मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में पहले चली आ रही बड़ी परेशानियों को दूर करके तमाम कामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र अथवा किसी सामाजिक संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। इस सप्ताह आपको जीवन से जुड़े तमाम क्षेत्रों में मिलने वाली कामयाबी में इष्ट-मित्रों का अहम रोल रहेगा। इस दौरान आप अपनी वाणी और व्यवहार से अपने विरोधी लोगों को भी अपने पक्ष में लाने में कामयाब हो जाएंगे। लोग आपके नेतृत्व और काम करने की क्षमता का लोहा मानेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में अपना कारोबार चला रहे हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा और आप अपने कारोबार के विस्तार देने की योजना पर काम करेंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों या फिर परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक-पार्टी का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए विवाह के लिए इजाजत दे सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: दिव्यांग व्यक्ति को अन्न, वस्त्र या धन आदि का दान करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।