फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (04-10 Dec): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Dec 2023 01:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने भाग्य के भरोसे बैठे रहने की बजाय कर्म पर भरोसा करना होगा। इस सप्ताह आपको कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने भाग्य के भरोसे बैठे रहने की बजाय कर्म पर भरोसा करना होगा। इस सप्ताह आपको कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव हो पाएगी। कार्यक्षेत्र हो या फिर आपका घर-परिवार आपको दूसरों से मिलने वाले सुख-सहयोग की अपेक्षा छोड़कर स्वयं की मेहनत से ही अपने कार्यों की सिद्धि के लिए प्रयास करने होंगे। आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपनी दिनचर्या को सकारात्मक बनाने का प्रयास करना होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वे आपके कार्य में बाधा डालकर आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र व्यवसाय आदि में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी।ऐसे में इस सप्ताह अर्थिक मामलों में बेहद सावधानी के साथ कोई निर्णय लें। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन एवं कागज संबंधी चीजों की स्थिति सही करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। किसी के बहकावे में न आयें। यदि किसी कार्य में असमंजस की स्थिति हो तो उसे आगे के लिए टाल दें। प्रेम प्रसंग के लिए यह सप्ताह आपके लिए कम अनकूल रहने वाला है। किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। घरेलू एवं स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें