फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (03-09 April): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Apr 2023 04:03 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान आप जो भी योजना करियर या कारोबार को लेकर बनाएं वह सफल और लाभकारी सिद्ध होगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे इस सप्ताह इष्टमित्रों के सहयोग से आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। कारोबार को विस्तार देने की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को खासा लाभ होने का योग बन रहा है। हालांकि शेयर बाजार या कारोबार में धन निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञ या फिर अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। लव लाइफ की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। 
 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सुंदरकांड का पाठ करें। पक्षियों का प्रतिदिन दाना डालें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें