कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। हालांकि आप हर चुनौती का अपने बुद्धि, विवेक और साहस से सामना करने में सक्षम रहेंगे। खास बात यह भी आपको किसी भी मुश्किल से निकलने में आपको अपने इष्टमित्रों और स्वजनों का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वे आपकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मामलों के चक्कर में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा, जिसमें स्वजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के लिए सोच रहे थे, उन्हें कहीं से बेहतर आफर आ सकता है। हालांकि किसी भी निर्णय को लेते समय उन्हें अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेना चाहिए। पेशेवर रूप से यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में भी मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। प्रेम-प्रसंग में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी तकलीफों को यदि छोड़ दें तो आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें।