फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 30 May 2022 12:19 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी कार्ययोजना को पूरा होने से पहले उसका दूसरों के सामने बखान करने से बचना होगा, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़चनें डाल सकते हैं।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी कार्ययोजना को पूरा होने से पहले उसका दूसरों के सामने बखान करने से बचना होगा, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़चनें डाल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष में आने वाली अड़चन आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक वह किसी इष्ट-मित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर हो जाएगी। भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभर सकता है। घर-परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति की जिद के कारण परिवार की शांति, प्रेम और सौहार्द में कमी आ सकती है। हालांकि समस्याओं को सुलझाने की दिशा में आपको माता-पिता से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर तबादला अथवा अनचाही जिम्मेदारी मिल जाने पर मन खिन्न रहेगा। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध को लेकर आपको बेहद सतर्क रहें और उसका प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा आपको सामाजिक बदनामी के साथ तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आपके कठिन समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करके सच्चे मन से हनुमत उपासना करें। शनिवार के दिन किसी दिव्यांग को खिचड़ी खिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें