कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रहे थे तो इष्टमित्रों की मदद से आपकी यह कामना पूरी हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सयम काफी अनुकूल रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में उन पर सीनियर मेहरबान रहेंगे और जूनियर का भी पूरा सहयोग मिलेगा। अहम बात यह कि आप इस दौरान आपको जीवन में तरक्की करने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय को लेकर माता-पिता की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभ साबित होगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो ऐसा करने पर आपकी बात बन जाएगी। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के विवाह पर परिजन अपनी स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें।